Ind vs NZ Highlights, 2nd Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया 240 रन पीछे

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2 Highlights: क्राइस्टचर्च में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में नजर आई. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 356 रन पर रोकने में सफलता हासिल की.

टॉम ब्लंडेल अपना शतक पूरा नहीं कर सके. वहीं आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत ही पहले ओवर में विकेट के साथ हुई और फिर उसके बाद वापसी नहीं हो पाई. टीम इंडिया ने दिन का अंत 6 विकेट पर 116 रन के स्कोर के साथ किया. भारतीय टीम अभी भी 240 रन पीछे है, जबकि ध्रुव जुरेल क्रीज पर टिके हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

Leave a Comment