IND vs NZ Final: अहमदाबाद में हुआ ऐसा तो बदल जाएगी फाइनल की तारीख, जानिए ICC का नियम

करीब 20 महीनों के बाद एक बार फिर टी20 फॉर्मेट के चैंपियन का फैसला होने जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 8 मार्च को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. इस मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. न्यूजीलैंड ने तो पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन टीम इंडिया शनिवार को प्रैक्टिस के लिए उतरेगी. अब मुकाबला तो रविवार को है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फाइनल की तारीख मैच वाले दिन बदल भी सकती है. ICC का एक ऐसा नियम है, जो एक खास स्थिति में लागू होगा और मैच की तारीख बदल सकती है.

जी हां, ऐसा है और ये कोई नया या अलग नियम नहीं है, बल्कि वही रूल है जो हर ICC टूर्नामेंट में लागू होता है. बस इसके लिए अहमदाबाद में फाइनल वाले दिन आसमान पर नजर रखनी होगी. बात हो रही है रिजर्व डे की. हर टूर्नामेंट की तरह इस वर्ल्ड कप के लिए भी ICC ने प्लेइंग कंडीशंस में फाइनल मैच के लिए रिजर्व-डे का नियम रखा है, जिसके चलते मैच की तारीख भी बदल सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ग्रुप स्टेज और सुपर-8 राउंड में रिजर्व-डे का नियम नहीं था. यानि बारिश, खराब मौसम या किसी भी अन्य वजह से मैच के रद्द होने पर दूसरे दिन पर मैच नहीं खेला गया था और पॉइंट्स बांटे गए थे. हालांकि सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए ये व्यवस्था थी लेकिन दोनों ही मैच में इसकी जरूरत नहीं पड़ी. अब 8 मार्च को होने वाले फाइनल के लिए भी रिजर्व डे की व्यवस्था है. यानि अगर मैच वाले दिन किसी भी वजह से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है या शुरू ही नहीं हो पाता है तो मैच को रिजर्व डे पर खेला जाएगा. इस हिसाब से मैच फिर 9 मार्च को खेला या पूरा किया जाएगा.

(खबर अपडेट हो रही ह)