IND VS NZ DAY-3: भारत न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपर हैंड हासिल कर लिया है. तीसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा.
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल देवदत्त पडिक्कल ने कीवी गेंदबाजों को खूब छकाया रन बटोरे. इसी के साथ केएल पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है दोनों ही बल्लेबाज क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है.
केएल राहुल देवदत्त पडिक्कल ने कीवी गेंदबाजों की नाक में किया दम
वेलिंगटन टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सेशन केएल राहुल देवदत्त पडिक्कल ने भारत के नाम कराया. इन दोनों बल्लेबाजों ने अपना विकेट नहीं खोया कीवी गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया. तीसरे दिन का खेल 40वें ओवर से शुरू हुआ, जिसमें पहले सेशन में 27 ओवर का खेल हुआ.
केएल राहुल 197 गेंदों पर 93 रन पर क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं. उन्होंने अब तक अपनी पारी में 8 चौके 1 छक्का लगाया. तो वहीं, उनके साथी पडिक्कल 98 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की अब वह 118 गेंदों पर 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए हैं. इस तरह पहले सेशन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 66 ओवर में 239/1 का हो गया है.
यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा भारत का पहला विकेट
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा. यशस्वी भी अपना काम करके ही पवेलियन लौटे. उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई. मगर, फिर यशस्वा शतक से चूक गए मैट हेनरी की गेंद पर 89 गेंदों पर 85 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. यशस्वी ने अपनी पारी में 16 चौके लगाए.
न्यूजीलैंड के गेंदबाज कर रहे संघर्ष
घरेलू सरजमीं पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. एकमात्र सफलता अब तक मैट हेनरी को मिल सकी है. इसके अलावा, काइल जैमिसन, जैकब डफी, नाथन स्मिथ ग्लेन फिलिप्स ने गेंदबाजी की है, लेकिन कोई भी विकेट चटकाने में सफल नहीं हो सका है.