IND vs NZ: 93 महीनों के बाद बना समीकरण, भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में फिर हो सकता है ऐसा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. पहले दोनों मैच टीम इंडिया के नाम रहे हैं. मतलब न्यूजीलैंड को अपने घर में खेलते हुए बैक टू बैक दो मुकाबले गंवाने पड़े हैं.

(Photo: PTI)

अपने घर में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने बैक टू बैक 2 वनडे आखिरी बार जनवरी 2019 में गंवाए थे. बड़ी बात ये है कि तब भी उसे हराने वाली भारतीय टीम ही थी. उसकी उस हार के 93 महीने बाद अब फिर से वैसा ही समीकरण बन गया है. (Photo: PTI)

न्यूजीलैंड ने जनवरी 2019 में जब बैक टू बैक वनडे गंवाए थे तो उसके बाद उसे भारत के खिलाफ सीरीज भी गंवानी पड़ी थी. 93 महीने बाद भी सवाल वही है. क्या बैक टू बैक मुकाबले जीत चुकी टीम इंडिया अब वनडे सीरीज पर भी कब्जा करेगी. (Photo: PTI)

बड़ी बात ये है कि जनवरी 2019 के बाद न्यूजीलैंड ने घर में कभी भी बैक टू बैक वनडे नहीं हारे हैं और ना ही सीरीज गंवाई है. मतलब उसके खिलाफ ऐसा करने वाली आखिरी टीम भारत ही है. तो क्या इतिहास खुद को दोहराएगा? न्यूजीलैंड को घर में आखिरी हार भी वनडे सीरीज में टीम इंडिया के हाथ मिली थी और इस बार भी वैसा ही होने वाला है? (Photo: PTI)

5 वनडे की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है. यानी सीरीज जीतने के लिए अगले 3 में से उसे अब एक मुकाबला जीतना है. जिस तरह से टीम इंडिया का सीरीज में अब तक प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि 93 महीने बाद इतिहास खुद को फिर से दोहराता दिख रहा है. (Photo: PTI)

Leave a Comment