IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीनों मुकाबले अपने नाम किए। पहले मैच में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में भी चार विकेट से बाजी मारी।
इसके बाद तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की।
शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी की। ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। भारतीय को 87 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बावजूद भारत सीरीज में 3-1 से आगे है और ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। अब पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बारे में जानना जरूरी है कि मैच कहां और कब खेला जाएगा।
कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगी। मुकाबले से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस होगा। न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के अनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा।
कहां होगा सीरीज का आखिरी मुकाबला?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर स्थित सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही ट्रॉफी जीत चुकी है। अब उसकी नजर सीरीज को 4-1 से समाप्त करने पर होगी। दूसरी तरफ कीवी टीम इस अंतर को थोड़ा कम करने का प्रयास करेगी।
टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की सीधी स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दर्शक रविवार दोपहर अपने पसंदीदा माध्यम से इस मुकाबले का भरपूर आनंद ले सकेंगे।