IND vs NZ 1st Test, Day 3 Live Score: केएल राहुल ने जड़ा शतक, मजबूत स्थिति में भारत

India vs New Zealand 1st Test Match Day 3 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में चल रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारतीय टीम पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी है.

भारत के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे.

मैच के अब तक के हाल की बात करें तो पहले दिन टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की थी लेकिन हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की वापसी कराई. निकल्स (175 नाबाद) ने पहले दिन शतक लगाया तो दूसरे दिन फिलिप्स (116) ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की. दोनों के बीच 216 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, दूसरे दिन टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 368 रन पर रोका और फिर अपनी बैटिंग शुरू की. यशस्वी जायसवाल (85) राहुल और ने 130 रन की बेहतरीन साझेदारी करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई.

Leave a Comment