IND vs NZ 1st Test: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इन दिग्गजों का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Rahul Opening Pair Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने ऐतिहासिक साझेदारी कर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनिल गावस्कर और चेतन चौहान का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए मजबूत शुरूआत दिलाई।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यानी आज, शुक्रवार, 20 नवंबर को शानदार बल्लेबाजी से ऐतिहासिक कमाल कर दिया।

टीम इंडिया की शानदार शुरूआत की थी जरुरत

दरअसल, इस जोड़ी ने   को वो शुरुआत दी जिसकी उसे बेहद जरूरत थी। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 368 रन बनाए। यह स्कोर न्यूजीलैंड के स्थिति के हिसाब से मजबूत माना जाता है।

ऐसे में भारत को ठोस शुरुआत की जरूरत थी जो राहुल और यशस्वी ने उसे दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। इसी के साथ इस जोड़ी ने सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। आइए जानते है उस रिकॉर्ड के बारें में।

 गावस्कर और चेतन चौहान को छोड़ा पीछे

आपको बता दें कि   और केएल राहुल की यह साझेदारी न्यूजीलैंड में टेस्ट में पहले विकेट के लिए भारत की अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस नंबर पर इस जोड़ी से पहले सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी थी। इस जोड़ी ने साल 1981 में क्राइस्टचर्च में 114 रनों की साझेदारी की थी।

हालांकि न्यूजीलैंड में टेस्ट में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड मनोज प्रभाकर और डब्ल्यूवी रमन के नाम है। इस जोड़ी ने ऑकलैंड में 149 रनों की साझेदारी की थी। वहीं चौथे नंबर पर नवजोत सिंह सिंद्धू और नयन मोंगिया की साझेदारी है। इस जोड़ी ने 1994 में हेमिल्टन में पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े थे। यह चार ही मौके हैं जब भारत की सलामी जोड़ियों ने टेस्ट में न्यूजीलैंड में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है।

 

शतक से चूके यशस्वी

यह जोड़ी एक समय जिस तरह की बैटिंग कर रही थी उससे न्यूजीलैंड के गेंदबाज परेशान हो रहे थे। दोनों ही किसी को कोई मौका नहीं दे रहे थे। लग रहा था कि यशस्वी शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन तभी हेनरी ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

हेनरी ने यशस्वी को विकेटकीपर टॉम ब्लंडल के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने 89 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 85 रन बनाए। केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तीसरे दिन का खेल 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 3:30 बजे शुरू होगा।

 

Leave a Comment