IND vs NZ 1st ODI Toss Update: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज, जानिए किसने जीता टॉस और कैसी है प्लेइंग-11

IND vs NZ 2026 Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज ऑकलैंड में हो रहा है। भारतीय टीम ने 5 मैच की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम किया था, लेकिन जिस तरह से मेजबान टीम ने आखिरी दो मुकाबले जीते थे उसको देखते हुए मोमेंटम कीवी टीम के साथ है।

शुरुआती 3 मैच भारतीय टीम के लिए अहम है, क्योंकि टीम पूरी ताकत के साथ उतरेगी। बाकी बचे दो मैच में शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वेन्यू की बात करें तो यहां का औसत स्कोर 286 रन रहा है। 2020 से इस मैदान पर 4 वनडे खेले गए हैं। 4 में से 3 में जीत पहल बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली है। आइए जानते हैं कि आज के मैच में टॉस किसने जीता और कैसी है प्लेइंग-11।

इंजरी से परेशान कीवी टीम

आखिरी दो टी20 जीतने के बाद मोमेंटम भले कीवी टीम के पास है, लेकिन मेजबान इंजरी से परेशान है। मार्क चैपमेन और रचिन रवींद्र पूरे सीरीज से बाहर हो चुके हैं जबकि डेवन कॉन्वे पहले मुकाबले में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी तरफ टीम इंडिया की बात करें तो टी20 सीरीज में अपनी बारी का इंतजार कर रहे कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल सकता है। टी20 सीरीज में दोनों टीम के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 2026 का यह मैच (IND vs NZ Match Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 2026 का यह मैच ऑकलैंड के ईडेन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 7.30 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण मैच आधा घंटा देरी से शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का टॉस (IND vs NZ Match Toss Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का टॉस 7:00 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण कुछ देरी से हो गया है।

कौन जीता भारत और न्यूजीलैंड आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs NZ Match Toss)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में टॉस टीम इंडिया ने जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

Leave a Comment