भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। ऑकलैंड में पहला वनडे मैच हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 40.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए हैं।
कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन टिम सिफर्ट ने बनाए, उनके बल्ले से 38 रनों की पारी आई। अब भारत के सामने 186 रनों का टारगेट है। इस मैच का लाइव स्कोर आप यहां नीचे देख सकते हैं, साथ ही हिन्दी में कमेंट्री भी पढ़ी जा सकती है। साथ ही हर अहम अपडेट भी आपको लगातार मिलता रहेगा।
काफी खराब रही न्यूजीलैंड की बैटिंग
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी काफी कमजोर रही। 11 में से 5 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। टिम सिफर्ट ने 38 और डेरिल मिचेल ने 28 रनों की पारी खेली। बीच में ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रन बनाए। जैकब डफी 15 रन बना सके। आखिर में आकर ब्लेयर टिकनर ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 23 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और एक चौका आया। वे 11वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे। ब्लेयर की ये पारी नहीं आती तो शायद न्यूजीलैंड के लिए 150 का स्कोर पार करना भी मुश्किल हो जाता।
भारतीय टीम की जबरदस्त गेंदबाजी
भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट लिए। अंशुल कम्बोज ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने 10 ओवर में केवल 22 रन देकर दो विकेट निकालने में कामयाबी हासिल की। गुरनूर बराड़ को 9.2 ओवर में तीन विकेट मिले, उन्होंने 44 रन दिए। अक्षर पटेल और औकिब नबी को विकेट नहं मिले। नबी ने छह ओवर में 33 रन दिए और पटेल ने 5 ओवर में केवल 12 ही रन दिए।
पहला ही मैच जीतना चाहेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया की कोशिश होगी कि पहला ही मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई जाए, ताकि विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके। हालांकि न्यूजीलैंड में भी कई अनुभवी और धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि दोनों टीमों के बीच कड़ाके की टक्कर देखने को मिलेगी।
रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड में पहली सेंचुरी का इंतजार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी तक न्यूजीलैंड में कोई वनडे शतक नहीं लगा पाए हैं। ये बात सुनने में जरूर अजीब सी लगती है, लेकिन सच बात यही है। इस सीरीज के दौरान कुल पांच मैच होने हैं, उम्मीद है कि जो काम हिटमैन अब नहीं कर पाए हैं, वो इस बार हो जाए। वैसे भी रोहित इस वक्त अच्छे फॉर्म से गुजर रहे हैं। आज के मैच में भी उनकी बैटिंग पर नजर रहेगी।