Virat Kohli World Record: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अपने 13,000 रन पूरे कर लिए हैं.
विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 12 रन बनाते ही यह ऐतिहासिक कारनामा किया. वैसे तो विराट कोहली इस मैच के शुरू होने के पहले से ही नंबर-3 पर खेलते हुए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.
अब उन्होंने अपने रिकॉर्ड में चार चांद लगा दिए हैं. कोहली से पहले वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग बल्लेबाज थे. विराट कोहली ने कई महीने पहले ही रिकी पोंटिंग को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था. देखें वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज…
नंबर-3 पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बैटर
वनडे इंटरनेशनल में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने वनडे में इस नंबर पर खेलते हुए 13,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. रिकी पोंटिंग ने नंबर-3 पर खेलते हुए वनडे में 12,662 रन बनाए हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा हैं. उन्होंने नंबर-3 पर खेलते हुए वनडे में 9,747 रन बनाए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस इस मामले में चौथे स्थान पर हैं
- विराट कोहली- 13000+ रन
- रिकी पोंटिंग- 12,662 रन
- कुमार संगकारा- 9,747 रन
- जैक कैलिस- 7,774 रन
- केन विलियमसन- 6,504 रन
पहले वनडे में भारत को मिला 186 का टारगेट
इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान की टीम 40.2 ओवर में 185 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों की पारी खेली. वहीं, गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने 11वें नंबर पर आकर सिर्फ 23 गेंद में 34 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 186 रनों का टारगेट दिया. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वहीं, गुरनूर बरार ने विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किया.
बारिश ने डाला खलल
186 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम न 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. हालांकि बारिश ने मैच में खलल डाल दी है. बारिश के चलते मैच गया था, जिसके बाद 10 ओवर की कटौती की गई. भारतीय टीम को 40 ओवर में 167 रन का टारगेट मिला. हालांकि जैसे ही भारतीय टीम दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी, तो फिर से बारिश शुरू हो गई. इसकी वजह से मैच फिर से रुक गया.