IND vs NZ : मोहम्मद सिराज फिर होंगे दरकिनार, क्या दूसरे टेस्ट में भी नहीं मिलेगा खेलने का चांस, गुरनूर बनेंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा

IND vs NZ : टीम इंडिया न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के खेला गया था, जो दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा था. अब इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला है.

इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को मौका नहीं दिया गया था, जिस पर जमकर विवाद भी हुआ था. क्रिकेट के तमाम जानकार फैंस मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाने के फैसले पर हेड कोच गौतम गंभीर कप्तान शुभमन गिल से सवाल करते हुए नजर आएं थे.

इस मैच में सिराज को मौका नहीं देने पर गिल ने कहा था कि वो अपने करियर के पीक पर नहीं हैं. मोहम्मद सिराज भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस उनको दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन अब लग रहा है कि, दूसरे टेस्ट मैच से भी सिराज को दरकिनार किया जा सकता है, उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनकी जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को 11 में शामिल किया जाएगा. वो खिलाड़ी कौन होगा. आइए जानते हैं.

 

 

कब कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच

भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार यानी 27 नवंबर से खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारत में रात 3:30 बजे से होगी, जबकि मुकाबले का टॉस उससे ठीक आधा घंटा पहले 3 बजे होगा. भारत न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में होगा, जबकि सोनी स्पोर्ट्स 4 5 पर भी मैच देखा पाएंगे. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी.

दूसरे टेस्ट में क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे टेस्ट मैच के लिए बदलाव होने की संभावना कम हैं लेकिन अगर बदलाव हुआ तो, मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में चांस मिलने का मौका कम है. भारत कप्तान शुभमन गिल के मुताबिक दूसरे टेस्ट में किसी बदलाव की उम्मीद कम हैं. क्योंकि टीम इंडिया की बल्लेबाजी अच्छी रही है. भारत के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. ऐसे में अगर किसी एक बदलाव की संभावना है तो, वो गेंदबाजी में ही हो सकता है.

प्लेइंग-11 में इस तेज गेंदबाज को मिल सकती है जगह

ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में गुरनूर बराड़ को मौका दे सकते हैं. बता दें कि, गुरनूर भारतीय क्रिकेट टीम के ओरिजिनल टेस्ट स्क्वॉड में नहीं थे कुलदीप यादव की जगह आखिरी समय में उन्हें टीम में शामिल किया गया. वनडे सीरीज में उनकी बॉलिंग शानदार रही थी. उन्होंने 3 पारियों में 15.88 के एवरेज 19.5 के स्ट्राइक-रेट से कुल 9 विकेट हासिल किए थे. अब उनके पास मौका होगा कि, वो टेस्ट सीरीज में भी प्लेइंग-11 में चांस मिलने पर अपना जलवा बिखेर सकें.

इस खिलाड़ी की जगह गुरनूर को मिलेगा चांस

गुरनूर बराड़ को प्लेइंग-11 में दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. प्रसिद्ध चोट के चलते वनडे टी20 सीरीज न्यूजीलैंड में नहीं खेल पाए थे. वो बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे थे. इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वो पूरी तरह से फिट नजर नहीं आए. उन्होंने ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 26 ओवर डाले 1 विकेट हासिल किया. वहीं उन्होंने दूसरी पारी में 19 ओवर डाले 2 विकेट अपने नाम किए. अब उनको दूसरे टेस्ट मैच में आराम देकर गुरनूर बराड़ को खिलाया जा सकता है.

भारत की दूसरे टेस्ट मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पाडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़.

Leave a Comment