IND vs NZ Final, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. यह मैच क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन करके आ रही हैं. लेकिन एक बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो खिताब किसे मिलेगा? भारत चैंपियन बनेगा या न्यूजीलैंड? बता दें इस स्थिति के लिए आईसीसी ने खास नियम बना रखे हैं.
मैच हुआ रद्द, तो कौन बनेगा चैंपियन?
ये एक फाइनल मैच है, ऐसे में आईसीसी हर हाल में इस मुकाबले का नतीजा निकालना चाहेगी. जिसके चलते आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए रिजर्व रखा हुआ है. मैच डे पर अगर बारिश से मैच शुरू नहीं हो पाया या अधूरा रह गया, तो अगले दिन (9 मार्च) रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा. अगर मैच 8 मार्च को शुरू हो चुका है लेकिन बारिश से रुक गया, तो 9 मार्च को ठीक उसी स्थिति से जारी रहेगा, जहां रोका गया था. यानी शुरू से नहीं खेला जाएगा. फाइनल के लिए दोनों दिनों पर 120 मिनट तक एक्सट्रा टाइम दिया जाता है. ओवर कम करके भी मैच पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी. मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर खेलना जरूरी है.
लेकिन दोनों दिनों में खेल संभव नहीं हुआ तो क्या होगा? अगर 8 और 9 मार्च में कोई खेल संभव नहीं हुआ या मैच पूरा नहीं हो सका, तो आईसीसी नियमों के मुताबिक दोनों टीमें जॉइंट विनर घोषित की जाएंगी. यानी भारत और न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के जॉइंट चैंपियन होंगे. यह स्थिति क्रिकेट इतिहास में काफी कम देखने को मिलती है. हालांकि, टीम इंडिया के साथ एक बार ऐसा हो चुका है. 2003 चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ शेयर की थी. तब बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका था.
भारत की नजर लगातार दूसरे खिताब पर
भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम अभी तक लगातार 2 बार खिताब नहीं जीत सकी है. लेकिन भारतीय टीम इस कारनामे से सिर्फ 1 जीत दूर है. हालांकि, उसका सामना न्यूजीलैंड से है, जो अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए खेल रही है. इसके अलावा भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को कभी भी नहीं हराया है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें