William Orourke Ruled Out Test And ODI Series Against India: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वह एक बेहतरीन गेंदबाज है।
इस संबंध में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आज यानी शनिवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि ओरूर्क अभी तक अपनी जांघ और पिंडली की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बोर्ड ने इसे एक सावधानी भरा फैसला बताया है, ताकि वह आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे तक पूरी तरह फिट हो सकें।
22 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा
आपको बता दें कि का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ओरूर्क को उम्मीद थी कि वह अप्रैल 2025 के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे, लेकिन चोट के कारण उनका यह इंतजार और बढ़ गया है।
इससे पहले वह पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण 7 महीने तक खेल से दूर रहे थे और अप्रैल में बांग्लादेश दौरे से वापसी की थी। इसके बाद जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई और अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान पिंडली की मांसपेशी खिंच गई।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच ने जताई चिंता
के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इसे एक बड़ा झटका बताते हुए कहा कि विलियम ओरूर्क का भारत जैसी बड़ी सीरीज से बाहर होना बेहद निराशाजनक है। वह वनडे और टेस्ट दोनों ही टीमों का अहम हिस्सा थे, लेकिन उनकी फिटनेस को देखते हुए उन्हें ठीक होने का पूरा समय देना सही फैसला है।
ओरूर्क के अलावा, न्यूजीलैंड की टी-20 टीम को भी बड़े झटके लगे हैं। चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैक फाउलक्स पहले ही बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है।