IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह पर मंडराया सस्पेंड होने का खतरा, अंपायर ने इस गलती के लिए दी वॉर्निंग

वेलिंगटन टेस्ट के 5वें दिन जसप्रीत बुमराह पर सस्पेंड होने का खतरा मंडराता दिखा. लेकिन सवाल है क्यों? 5वें दिन जसप्रीत बुमराह के साथ हुआ क्या? उन पर क्यों सस्पेंशन का खतरा मंडराने लगा?

इसके पीछे की वजह है वो गलती जो उनसे मैदान पर हुई और जिसके लिए 5वें दिन के खेल में अंपायर ने उन्हें वॉर्निंग भी दी. ये घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 51वें ओवर में घटी घटना से जुड़ी है.

अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने बुमराह को दी चेतावनी

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 51वें ओवर की 5वीं गेंद के बाद फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वॉर्निंग दी. ये वॉर्निंग डेंजर एरिया में दौड़ने को लेकर थी. चूंकि ये दूसरी पारी में की इस तरह की बुमराह की पहली गलती थी, इसलिए अंपायर ने सिर्फ उन्हें वॉर्निंग देकर छोड़ दिया. लेकिन, बुमराह के इनिंग के दौरान इस गलती को दोहराना भारी भी पड़ सकता है.

बुमराह पर कैसे मंडराया सस्पेंड होने का खतरा?

MCC के क्रिकेट कानून 43.13 में इस तरह की गलती और उसके लिए सजा का विस्तार से जिक्र है. उस नियम के मुताबिक इनिंग के दौरान पहली बार डेंजर एरिया में दौड़ने पर अंपायर गेंदबाज को आधिकारिक चेतावनी देकर छोड़ देता है. वही गेंदबाज जब दूसरी बार वो गलती करता है तो फिर उसे फाइनल वॉर्निंग दी जाती है. लेकिन अगर सेम गेंदबाज ने वही गलती इनिंग के दौरान तीसरी बार की तो फिर उसे गेंदबाजी से सस्पेंड किया जा सकता है. अंपायर फील्डिंग पक्ष के कप्तान को ये निर्देश देता है कि वो उसे गेंदबाजी से हटा दे. यहां तक कि जो ओवर वो गेंदबाज डाल रहा होता है, उसे भी किसी दूसरे से पूरा कराने की नसीहत दी जाती है.

इतना ही नहीं फील्ड पर मौजूद दोनों अंपायर गेंदबाज की उस गलती को लेकर मैच रेफरी से शिकायत भी कर सकते हैं ताकि उचित कार्रवाई हो सकते. इस मामले में टीम को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

वेलिंगटन टेस्ट का हाल

वेलिंगटन टेस्ट अपने आखिरी पड़ाव पर है. टेस्ट मैच का आखिरी यानी 5वां दिन है. न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट को ड्रॉ कराने की देख रही है तो टीम इंडिया किसी तरह से मैच को जीतने की फिराक में है.

Leave a Comment