IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गेंद और बल्ले से छोड़ी छाप, वनडे टीम में हो सकती है तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की एंट्री

नई दिल्ली: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के साथ ही वनडे और टेस्ट भी खेलना है। दौरे की शुरुआत टी20 से होगी। 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को जगह मिल सकती है।

वह आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें तीन मैच लेने का भी मौका मिला।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चमके सूर्यांश शेडगे

इंडिया ए के लिए सूर्यांश शेडगे ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। 23 साल के तेज गेंदबाजी ऑलराउंड ने पहले मैच में 4 विकेट लिए तो आखिरी मैच में 66 रनों की निर्णायक पारी खेली। उनके गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ है और इससे चयनकर्ता काफी प्रभावित भी हैं। वह निचले क्रम पर विस्फोटक बैटिंग कर सकते हैं। 18 लिस्ट ए मैच में उनके 16 विकेट और 337 रन हैं।

बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘शेडगे के वनडे स्क्वाड में चुने जाने की संभावना काफी ज्यादा है क्योंकि नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट सीरीज में चौथे सीमर और निचले क्रम में फ्लोटर के तौर पर अहम भूमिका निभाएंगे। इसलिए, वह सभी मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें रेड-बॉल मैचों के लिए तैयारी करनी है।’

वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच तीन दिन का अंतर

 से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम उनके विकल्प देख रही है। नीतीश कुमार रेड्डी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह टेस्ट मैचों में भी खेलते हैं। 15 नवंबर को खत्म होना है। वहीं 19 से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। 16 को खिलाड़ी ट्रैवल करेंगे और ऐसे में प्रैक्टिस के लिए सिर्फ दो ही दिन का समय होगा। ऐसे में अभ्यास के लिए सिर्फ दो ही दिन मिलेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले तीन ही वनडे होने थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुरोध पर बीसीसीआई ने दो मैच बढ़ा दिए। न्यूजीलैंड ने भी टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे की टीम में जगह नहीं दी है। भारतीय टीम भी ऐसा कर सकती है।

Leave a Comment