इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने क्रिकेट में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए। वह पहले भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं, जिनके नाम टी20 फॉर्मेट में तीन हजार से अधिक रन और तीन सौ विकेट दर्ज हैं।
इस प्रकार की उपलब्धि दुनिया के बहुत कम खिलाड़ियों के नाम दर्ज है और अब इस खास लिस्ट में अक्षर पटेल का नाम भी शामिल हो गया है। अफगानिस्तान के राशिद खान, वेस्टइंडीज के सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे दुनिया के बड़े-बड़े ऑलराउंडर इस लिस्ट में शामिल है। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 300 विकेट लिए हैं, साथ ही 21.94 के औसत और 134.43 के स्ट्राइक रेट से कुल 3818 रन भी बनाए हैं, जिसमें उनके 9 अर्धशतक भी शामिल हैं।
मैच में ग्लेन फिलिप्स (107) और माइकल ब्रेसवेल (65) की तूफानी पारियों के बाद जैकब डफी (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम 87 रन से शिकस्त दी।