IND VS NZ: वेलिंगटन टेस्ट जीतने से टीम इंडिया को WTC प्वॉइंट्स टेबल में कितना फायदा होगा? यहां समझें पूरा समीकरण

IND VS NZ: भारत न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ड्राइविंग सीट में नजर आ रही है.

ऐसे में भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि भारत वेलिंगटन टेस्ट में मिली इस मजबूत पकड़ को अंत तक बनाए रखे मैच जीत ले. अब सवाल उठता है कि अगर टीम इंडिया वेलिंगटन टेस्ट मैच को जीत लेती है, तो उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में कितना फायदा होगा? आइए इस आर्टिकल में आपको बदलने वाले समीकरण के बारे में बताते हैं. वेलिंगटन टेस्ट की बात करें, तो कीवी टीम ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. तो वहीं, भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं वह बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही है.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 संस्करण के अंक तालिका में फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम चौथे स्थान पर है. टीम इंडिया ने इस दौरान 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं 4 में हार का सामना किया है. वहीं, 2 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 PCT 68 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है.

 

 

क्या टॉप-4 में पहुंच जाएगी टीम इंडिया?

अगर आप WTC प्वॉइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो फिलहाल साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम 75 PCT 72 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. न्यूजीलैंड की टीम 72.22 PCT 52 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 69.23 PCT 108 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. अब अगर टीम इंडिया वेलिंगटन टेस्ट मैच जीत भी लेती है, तो उसके स्थान पर कोई असर नहीं पड़ेगा वह चौथे स्थान पर ही बनी रहेगी.

 

 

वेलिंगटन टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया को होगा फायदा

अब भले ही भारतीय क्रिकेट टीम वेलिंगटन टेस्ट जीतने के बावजूद WTC प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर ही बनी रहेगी. मगर, उसके अंकों PCT में बढ़ोत्तरी होगी. अगर भारत वेलिंगटन टेस्ट जीतता है, तो उसे 12 अंक मिलेंगे, जिससे टीम इंडिया के कुल अंक 80 हो जाएंगे. वहीं, उनके PCT में भी सुधार होगा. उनका विनिंग प्रतिशत 51.52% से बढ़कर 55.56% हो जाएगा.

ऐसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पूरा हाल

रैंक

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

अंक कटौती

कुल अंक

PCT (%)

1

साउथ अफ्रीका

8

6

2

0

0

72

75.00

2

न्यूजीलैंड

6

4

1

1

0

52

72.22

3

ऑस्ट्रेलिया

13

9

4

0

0

108

69.23

4

भारत

11

5

4

2

0

68

51.52

5

बांग्लादेश

9

3

4

2

0

44

40.74

6

इंग्लैंड

16

7

8

1

14

74

38.54

7

वेस्टइंडीज

14

3

8

3

2

46

27.38

8

श्रीलंका

8

1

3

4

15

13

13.54

9

पाकिस्तान

11

3

7

1

24

16

12.12

Leave a Comment