IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले में बारिश लगातार खलल डालती रही और ओवर घटाकर मैच पूरा किया गया। मैच में दो बार बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया ने DLS मेथड से मिले लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया।
विराट कोहली ने शानदार फिफ्टी जमाई।
न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में (0) झटका लगा। इसके बाद बारिश से गेम रुका। डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) नियम के तहत 40 ओवर में 167 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। 12 ओवर का खेल पूरा होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे।
हालांकि इसी समय एक बार फिर बारिश शुरू हो गई और मुकाबला रोकना पड़ा। उस समय भारत को डकवर्थ लुईस स्टर्न नियम के हिसाब से 12 ओवर में एक विकेट पर 33 रन बनाने थे। यानी भारतीय टीम निर्धारित पार स्कोर से 31 रन आगे थी।
इसके बाद मैच में टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 का लक्ष्य दिया गया। कोहली और गिल ने तूफानी अंदाज में गेम को आगे बढ़ाया और धाकड़ बैटिंग की। गिल 37 के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन कोहली फिफ्टी जमाने में सफल रहे।
विराट कोहली 51 गेंदों का सामना कर 74 के स्कोर पर आउट हुए, उनके बल्ले से 13 चौके और 1 बेहतरीन छक्का आया। कोहली के आउट होने के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए लेकिन वह खाता खोले बिना आउट होकर चले गए।