IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की हालत खराब हो गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।
दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने न्यूजीलैंड के पहली पारी के 356 रन के जवाब में 6 विकेट खोकर 116 रन बना लिए थे। ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद थे। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है।