IND vs NZ: न्यूजीलैंड में 6 साल से अजेय भारत, 2019 में हारा था आखिरी मुकाबला; अब लगातार तीसरी सीरीज जीतने पर नजर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। न्यूजीलैंड दौरे पर आई टीम इंडिया ने पहले दोनों मुकाबले जीतते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब तीसरे टी20 मुकाबले में सीरीज कब्जाते हुए अजेय बढ़त बनाने पर भारत की नजरें होंगी।

खास बात यह है कि भारतीय टीम 6 साल से न्यूजीलैंड में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारी है।

भारतीय टीम 10 फरवरी 2019 को हैमिल्टन में आखिरी बार न्यूजीलैंड में टी20 मैच हारी थी। उसी दौरे पर भारत को टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड में 1-2 से हार भी झेलनी पड़ी थी। उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। उसके बाद से भारत ने यहां लगातार दो टी20 सीरीज जीती हैं और एक भी मैच नहीं गंवाया है। हालांकि, इसमं मौसम का भी काफी योगदान रहा है।

भारत का पिछले 17 साल में कैसा रहा न्यूजीलैंड में प्रदर्शन? (T20I में)

आपको बता दें भारतीय टीम इससे पहले चार बार टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर गई है। सबसे पहली बार एमएस धोनी की कप्तानी में 2009 में भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। उस सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। फिर 2019 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कीवी धरती पर पहुंची और 1-2 से टी20 सीरीज हार गई।

फिर 2020 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड का दौरा किया। इस दौरे पर भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। भारत ने इस दौरे पर पहला और दूसरा टी20 इंटरनेशनल जीत लिया। भारत सीरीज में 2-0 से आगे था। तीसरा और चौथा मुकाबला टाई हुआ और भारतीय टीम ने दोनों मैच सुपर ओवर में जीते। फिर सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच भारत ने जीता और 5-0 से सीरीज जीत ली।

इसके बाद 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज का दौरा किया। इस दौरे पर पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। फिर दूसरे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी। तीसरा मुकाबला भी बारिश के कारण डीएलएस प्रणाली तक गया और उस हिसाब से भी मुकाबला टाई हो गया। फिर इसमें सुपर ओवर नहीं हुआ। इस तरह भारत ने 1-0 से सीरीज जीत ली।

न्यूजीलैंड में हुए टीम इंडिया के सभी T20I मैचों का रिकॉर्ड

तारीख नतीजा जीत का अंतर बल्लेबाजी की पारी विरोधी टीम मैदान
25 फरवरी 2009 भारत की हार 7 विकेट पहली पारी न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च
27 फरवरी 2009 भारत की हार 5 विकेट पहली पारी न्यूजीलैंड वेलिंगटन
6 फरवरी 2019 भारत की हार 80 रन दूसरी पारी न्यूजीलैंड वेलिंगटन
8 फरवरी 2019 भारत की जीत 7 विकेट दूसरी पारी न्यूजीलैंड ऑकलैंड
10 फरवरी 2019 भारत की हार 4 रन दूसरी पारी न्यूजीलैंड हैमिल्टन
24 जनवरी 2020 भारत की जीत 6 विकेट दूसरी पारी न्यूजीलैंड ऑकलैंड
26 जनवरी 2020 भारत की जीत 7 विकेट दूसरी पारी न्यूजीलैंड ऑकलैंड
29 जनवरी 2020 टाई सुपर ओवर में जीता भारत पहली पारी न्यूजीलैंड हैमिल्टन
31 जनवरी 2020 टाई सुपर ओवर में जीता भारत पहली पारी न्यूजीलैंड वेलिंगटन
2 फरवरी 2020 भारत की जीत 7 रन पहली पारी न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई
18 नवंबर 2022 मैच रद्द – – न्यूजीलैंड वेलिंगटन
20 नवंबर 2022 भारत की जीत 65 रन पहली पारी न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई
22 नवंबर 2022 टाई – दूसरी पारी न्यूजीलैंड नेपियर
22 अक्टूबर 2026 जीत 4 विकेट दूसरी पारी न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर 2026 जीत 4 विकेट दूसरी पारी न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च

(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

IND vs NZ: वैभव-संजू ओपनर, अभिषेक शर्मा नंबर 3; तीसरे टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन में होगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बतौर ओपनर खेलते हैं या नहीं इस पर चर्चा जारी है। आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग 11 में वैभव और संजू को ओपनर चुना है।

Leave a Comment