IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर की दो टूक; कहा- ड्रेसिंग रूम में खुश रहें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला क्राइसचर्च में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

कप्तान अय्यर का कहना है कि वह अभी बहुत युवा है और सही समय आने पर उन्हें मौका दिया जाएगा। टीम के पास दो ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन है। दोनों लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। ऐसे में वैभव के लिए राह थोड़ी मुश्किल है। टी-20 विश्व कप में दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था।

न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं मिलेगा मौका

भारत की ओर से सूर्यवंशी को सिर्फ आठ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला है। इसकी वजह है कि अभिषेक और संजू टीम के लिए लगातार अच्छा करते हुए आ रहे हैं। कप्तान अय्यर का मानना है कि वैभव के पास खुद को साबित करने और टीम के लिए खेलने के लिए काफी समय पड़ा है।

ड्रेसिंग रूम में खुश रहें वैभव- अय्यर

आने वाले समय में वैभव को काफी मौके मिलेंगे। वह बेशक बेहतरीन टैलेंट हैं लेकिन अभी बहुत युवा है। टीम के साथ रहकर वैभव को काफी सीखने को मिलेगा क्योंकि टीम में कुछ खिलाड़ी काफी सीनियर है। विदेशी दौरे पर है वह टीम के साथ है। वैभव जैसे टैलेंट को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए।

टी-20 सीरीज का शेड्यूल…

तारीख दिन जगह समय

22 अक्टूबर गुरुवार क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे

24 अक्टूबर शनिवार क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे

27 अक्टूबर मंगलवार वेलिंग्टन दोपहर 12:30 बजे

30 अक्टूबर शुक्रवार आकलैंड दोपहर 12:30 बजे

एक नवंबर रविवार हेमिल्टन दोपहर 12:30 बजे

भारतीय टीम का टी-20 स्क्वॉड…

श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

Leave a Comment