IND vs NZ: टेस्ट सीरीज के पहले टीम इंडिया पर एक्शन, तीन दिन पहले हुई गलती के लिए आईसीसी ने ठोका जुर्माना

वेलिंगटन: भारत पर 15 नवंबर को माउंट मोनगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने यह जुर्माना लगाया।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम निर्धारित समय में लक्ष्य से सात ओवर पीछे पाई गई थी। भारत ने हालांकि पांचवां वनडे जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी।

हर ओवर के लिए 5 प्रतिशत फीस कटी

आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के नियम 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति से संबंधित उल्लंघन के लिए निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इस मामले में जुर्माने की अधिकतम सीमा मैच फीस का 50 प्रतिशत है।

मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और वेन नाइट्स, तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना तथा चौथे अंपायर क्रिस ब्राउन ने भारतीय टीम की धीमी ओवर गति के लिए शिकायत की थी। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘अय्यर ने अपनी गलती और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’

भारत को 22 रनों से मिली थी जीत

 का यह निर्णायक मुकाबला था। पहले दो मैचों को भारत ने अपने नाम किया था। इसके बाद बारिश की वजह से तीसरा मैच नहीं हो पाया। चौथे मैच में भारत को 244 रनों की बड़ी हार मिली थी। 5वें मैच में भारतीय टीम 43वें ओवर में 209 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में  हो गई। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

Leave a Comment