IND vs NZ: टाइटेनियम केबल की वजह से बचा करियर अब भारत के लिए है सबसे बड़ा खतरा

न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में हराना सबसे मुश्किल काम है और टीम इंडिया के लिए तो ये बहुत ही बड़ी चुनौती है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती वेलिंगटन की पिच और वहां चलने वाली हवाएं होंगी और इस मौसम के बीच तेज गेंदबाज मैट हेनरी टीम इंडिया को सबसे ज्यादा परेशान करेंगे.

दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज कैसे और क्यों भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा है, आइए आपको बताते हैं.

मैट हेनरी हैं वेलिंगटन में खतरनाक

 वेलिंगटन की कंडिशंस से अच्छी तरह वाकिफ हैं. ये वेलिंगटन की हवाओं का अच्छे से इस्तेमाल करने जानते हैं. हेनरी ने बेसिन रिजर्व में अबतक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 27 विकेट हासिल किए हैं. हेनरी ने इस मैदान पर एक फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. साथ ही भारत के खिलाफ हेनरी का रिकॉर्ड बेहद अच्छा है. ये खिलाड़ी भारत में 4 मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुका है और न्यूजीलैंड में हेनरी पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ खेलने वाले हैं.

हेनरी ने वनडे में किया था परेशान

मैट हेनरी ने वनडे फॉर्मेट में भी टीम इंडिया को परेशान किया है. इस खिलाड़ी ने 13 नवंबर को भारतीय टीम के खिलाफ 27 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. हेनरी ने पहले ही ओवर में भारत के तीन विकेट उड़ा दिए थे, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा का विकेट भी शामिल थे.

हेनरी की रीढ़ की हड्डी में है टाइटेनियम केबल

बता दें मैट हेनरी ने बेहद ही कम उम्र में काफी बड़ी इंजरी को झेला है. 21 साल की उम्र में इस खिलाड़ी को बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था. ऑपरेशन में उनकी निचली रीढ़ में स्क्रू और टाइटेनियम केबल लगाई गई. इसके बावजूद हेनरी इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे और आज दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं.

Leave a Comment