IND vs NZ: ऑकलैंड में AK-47 का धमाका, अंशुल कंबोज ने किया जसप्रीत बुमराह जैसा कारनामा

भारतीय क्रिकेट के AK-47 ने ऑकलैंड में धमाका किया है. उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह वाला कारनामा करके दिखाया है. हम बात कर रहे हैं अंशुल कंबोज की, जिन्होंने अपने करियर के दूसरे वनडे में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

(Photo: PTI)

अंशुल कंबोज ने ऑकलैंड वनडे में 10 ओवर में 2.20 की इकॉनमी से 22 रन देकर 2 विकेट लिए. अपने इसी प्रदर्शन के साथ उन्होंने बुमराह जैसा कमाल किया है. (Photo: PTI)

पिछले 21 साल में यानी 2005 से अब तक अंशुल कंबोज बुमराह, के बाद दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 2.20 की बेहतरीन इकॉनमी के साथ वनडे में गेंदबाजी की है. (Photo: PTI)

अंशुल कंबोज ने इस मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी की है, जिन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 ओवर में 2.20 की इकॉनमी से 22 रन देकर 1 विकेट लिया था.(Photo: PTI)

अंशुल कंबोज को प्यार से AK-47 कहा जाता है. AK उनके नाम का शॉर्ट फॉर्म है. वहीं 47 उनकी जर्सी का नंबर है.

Leave a Comment