IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ टॉस हारकर भी क्यों खुश हैं सूर्यकुमार यादव? सुने उन्हीं की मुंह जुबानी

Suryakumar Yadav Statement After Losing Toss Against Namibia: दिल्ली के अरुण जेटली में स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हारकर गदगद दिखे.

नामीबिया के कप्तान ने सिक्का उछलते ही टेल बोला और वो टॉस जीत गए. टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जब कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सूर्या ने पूछा कि आप टॉस हार गए तो उन्होंने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे और टॉस हारकर बहुत खुश हैं.

शास्त्री ने जब सूर्या से बातचीत शुरू की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि टॉस हारकर वो बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि वो यहां पहले बैटिंग ही करना चाहते थे. अगर वो टॉस जीतते तो पहले बैटिंग ही करते. अब हारकर उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला है. जो मुराद पूरी होने जैसा है.

नामीबियाई कप्तान इरास्मस का कप्तान

वहीं नामीबियाई कप्तान इरास्मस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट फ्लैट नजर आ रही है. हमने ओस की संभावना को देखते हुए बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. नामीबियाई प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. शिकोंगो को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. उनके अलावा प्लेइंग इलेवन में एक अन्य अतिरिक्त तेज गेंदबाज को रखा गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: 1 संजू सैमसन, 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 रिंकू सिंह, 6 शिवम दुबे, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह और 11 वरुण चक्रवर्ती.

नामीबिया: 1 लॉरेन स्टीनकाम्प, 2 जैन फ़्राइलिंक, 3 जैन निकोल लॉफ़्टी-इटोन 4 जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), 5 जे जे स्मिट, 6 जे़न ग्रीन (विकेटकीपर), 7 रुबेन ट्रंपल मैन, 8 मलान क्रूगर, 9 बेर्नार्ड स्कॉट्ज़, 10 बेन शिकोंगो और 11 मैक्स हिंगो.

‘फिट होने में समय लगेगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्या के बयान से मची खलबली

Leave a Comment