स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Namibia Live cricket Score: टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम आज नामीबिया से टकरा रही है। टूर्नामेंट का यह 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तान वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को मात दी थी। दूसरी ओर दिल्ली के मैदान पर ही नीदरलैंड ने नामीबिया को मात दी थी। अब जहां टीम इंडिया जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरी है तो वहीं नामीबिया की नजर जीत की पटरी पर लौटने पर है।