ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने जोरदार शुरुआत करते हुए टी20 सीरीज जीत ली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 17 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2-1 से ये सीरीज जीत ली और 10 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म किया. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी. इस जीत की स्टार रहीं उप-कप्तान स्मृति मंधाना और युवा स्पिनर श्रेयांका पाटिल.
एडिलेड में शनिवार 21 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में ही ओपनर शेफाली वर्मा आउट हो गईं. मगर इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स ने पारी को संभाला और 121 रन की बेहतरीन साझेदारी की. इस दौरान मंधाना ने सिर्फ 55 गेंदों में 82 रन की जोरदार पारी खेली. जेमिमा ने भी अर्धशतक जमाया और टीम को 176 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
(खबर अपडेट हो रही है)