IND vs AFG Live Score: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, एरोन जॉर्ज के शतक से किया रिकॉर्ड रन चेज, इंग्लैंड से होगा सामना

IND vs AFG LIVE Score, 2nd Semifinal, U19 World Cup 2026: फाइनल का टिकट पाने के लिए अफगानिस्तान से मिले 311 के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और एरोज जॉर्ज ने अच्छी शुरुआत दिलाई है.

वैभव ने 24 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया गहै. हालांकि, वैभव 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद एरोन जॉर्ज और आयुष म्हात्रे ने अपने-अपने अर्द्धशतक ठोक भारत का स्कोर 150 पार किया. हालांकि, आयुष पचासा जड़ने के बाद पवेलियन लौटे. वहीं सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज ने अपना शतक ठोका. (Live Scorecard)

इससे पहले, फ़ैसल शिनोज़ादान और उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई के शतकों के दम पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 311 का लक्ष्य दिया है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था. उस्मान सादत और ख़ालिद अहमज़ाई ने इसके बाद टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दीपेश ने इस साझेदारी को तोड़ा और ख़ालिद अहमज़ाई को पवेलियन भेज भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद कनिष्क ने उस्मान सादत का शिकार किया. लेकिन फिर फ़ैसल शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई ने तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की. इसके बाद उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई ने एक छोर संभाला और उन्होंने अफगानिस्तान के स्कोर को 300 पार पहुंचाया.

भारत अंडर-19 टीम प्लेइंग 11:

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

अफगानिस्तान अंडर19 प्लेइंग इलेवन

उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान

Leave a Comment