IND vs AFG 2nd T20I Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में ली 2-0 की लीड, संजू-अभिषेक और ईशान का धमाल

IND vs AFG 2nd T20I Highlights: भारत ने दूसरे टी20I मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस टी20 सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस दूसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली थी. वहीं राशिद खान ने 28 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा दरविश रसूली ने 26 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 20 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत की ओर से चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने घातक गेंदबाजी की 3 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.

अफगानिस्तान के दिए 160 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 31 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 7 चौकों 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि ईशान किशन 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. तिलक वर्मा भी 15 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से सभी तीनों विकेट राशिद खान ने चटकाए.

Leave a Comment