भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। दूसरे मैच 15 जबकि तीसरे मुकाबला 17 सितंबर को होगा।
अफगानिस्तान के पास आगामी सीरीज की मेजबानी है। इस सीरीज के लाइव मैचों का लुत्फ आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकेंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारत-अफगानिस्तान सीरीज के प्रसारण अधिकार मिले हैं। यह मंगलवार (8 सितंबर) को कंफर्म हुआ। तीनों T20I शाम को सात बजे शुरू होंगे। भारत के खिलाफ होने वाले अफगानिस्तान के मैच उसके फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा हैं। यह अफगानिस्तान के घरेलू मैच होंगे। अफगानिस्तान ने देश में अस्थिर राजनीतिक स्थिति के कारण पिछले कुछ सालों में अपने घरेलू मैच भारत में आयोजित किए हैं।
‘भारत में खेलना हमेशा खास क्योंकि…’
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल) राजेश कौल ने कहा, ”भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है। यह हमारे ‘फेस्टिवल ऑफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है।” वहीं, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा, ”भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है। इस सीरीज से अफगानिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।”
वैभव सूर्यवंशी पहली बार करेंगे ऐसा
युवा सनसनी पहली बार भारत की धरती पर इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे गए। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने अब तक छह T20I मैच खेले हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे हैं। बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर करेगा। वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा । अफगानिस्तान की बागडोर इब्राहिम जादरान के पास होगी। अफगानिस्तान टीम राशिद खान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ और रहमतुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी हैं ।
भारत का टी20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती।
अफगानिस्तान का टी20 स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।