IND A vs PAK A LIVE Streaming: इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच लाइव प्रसारण, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars LIVE Streaming: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपने पहले ही मैच में नेपाल के खिलाफ 306 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद इंडिया ए टीम रविवार (22 नवंबर) को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप बी के एक बड़े मुकाबले में अपने पाकिस्तान ए का सामना करेगी।

नेपाल के खिलाफ मिली जीत लिस्ट ए क्रिकेट में रनों के अंतर से इंडिया ए की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

कप्तान तिलक वर्मा (113 गेंदों में 107 रन) और कुमार कुशाग्र (102 गेंदों में 117 रन) के शतकों की मदद से इंडिया ए टीम 332/9 के स्कोर तक पहुंच पाई। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंस यादव (5/6) और हर्षित राणा (4/16) ने मिलकर 9 विकेट लिए और नेपाल की पूरी टीम को 11.3 ओवरों में महज 26 रनों पर समेट दिया। यहां इंडिया ए और पाकिस्तान एशिया कप राइजिंग स्टार की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की जानकारी दी गई है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच कब खेला जाएगा?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच 22 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच का लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया और पाकिस्तान ए के बीच मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा।

भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

अफगानिस्तान-बांंग्लादेश मैच के बाद अंकतालिका

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मैच में अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश के साथ हुआ। इस मैच के बाद ग्रुप बी की अंकतालिका में भारत पहले नंबर पर बना हुआ है तो वहीं टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में तिलक वर्मा टॉप-3 से बाहर हो गए। वहीं कुमार कुशाग्र भी दूसरे नंबर पर खिसक गए।  

Leave a Comment