India A vs Pakistan A, Asia Cup Rising Stars Live Score and Update:एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप स्टेज पर पाकिस्तान ए ने भारत ए को हरा दिया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए थे.
जवाब में 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 265 रन ही बना सकी और मुकाबला 48 रन से हार गई. पाकिस्तान से हार के बाद भारत का UAE के खिलाफ 24 नवंबर को होने वाला मुकाबला अब करो या मरो का बन गया है.
मैच के परफॉर्मर
भारत की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने तेज-तर्रार 70 रन की पारी खेली. शहबाज अहमद ने भी 56 रन बनाए. मगर बाकी बल्लेबाजों के फ्लॉप शो ने भारत का बेड़ा गर्क कर दिया. पाकिस्तान की जीत में हसन नवाज प्लेयर ऑफ द मैच बने. उन्होंने 79 रन बनाने के अलावा 3 विकेट चटकाए.