IND A vs PAK A: भारत-पाकिस्तान की टक्कर, कब-कहां खेला जाएगा महामुकाबला, कैसे देख सकेंगे LIVE?

IND A vs PAK A LIVE Streaming: ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है. 22 नवंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी.

यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर बनी हुई हैं, क्योंकि जब भी भारत-पाकिस्तान मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो रोमांचक अपने चरम पर पहुंच जाता है. दोनों ही टीमों ने पहले मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है, लेकिन दूसरे मैच में किसी एक को हार का सामना करना पड़ेगा.

एक ओर तिलक वर्मा की कप्तानी वाली युवा ब्रिगेड है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम है, जिसने पिछले साल इस टूर्नामेंट में खिताब जीता था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होना तय है. आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं…

कब-कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार (22 नवंबर) को भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए (IND A vs PAK A) का महामुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कतर की राजधानी दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस किया जाएगा. हालांकि दोहा के लोकल समय के अनुसार, यह मुकाबला दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. बता दें कि यह टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जा रहा है.

कैसे देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा. फैंस अपनी पसंद के अनुसार, हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं, अगर आपको मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव मैच देखना है, तो सोनी लिव (Sony Liv) की एप या वेबसाइट पर जा सकते सकते हैं. यहां पर आपको मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी.

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे और अरशद खान.

पाकिस्तान-ए: अब्दुल समद (कप्तान), शाहजैब खान, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन और फरहान युसूफ.

Leave a Comment