IND A vs NZ A: BCCI का बड़ा ऐलान, ऋषभ पंत नहीं ध्रुव जुरेल को बनाया गया कप्तान, ये है वजह

IND A vs NZ A Series: इंडिया ए की टीम जल्द ही न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय मजबूत इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है.

सेलेक्टर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम की कमान सौंपी है. जुरेल को केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद कप्तान चुना गया है. पूर्व टेस्ट उपकप्तान ऋषभ पंत को भी इस रेड-बॉल स्क्वॉड में शामिल किया गया है, हालांकि उनका खेलना पूरी तरह से मेडिकल फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. जिसके चलते जुरेल को कप्तान बनाया गया है.

टेस्ट सितारों से सजी 15 सदस्यीय टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीनियर टीम की टेस्ट सीरीज से पहले परिस्थितियों में ढलने के लिए कई टेस्ट खिलाड़ियों को इस स्क्वॉड में जगह दी गई है. टीम में भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, नंबर 3 के दावेदार देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन शामिल हैं. ऑलराउंडर्स में वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार स्पिन गेंदबाजी संभालेंगे.

पेस अटैक में टेस्ट खेल चुके आकाश दीप, मुकेश कुमार और अंशुल कंबोज को मौका दिया गया है. घरेलू प्रदर्शन के दम पर कर्नाटक के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण, जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी, विदर्भ के यश राठौड़ और महाराष्ट्र के मुकेश चौधरी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं.

न्यूजीलैंड ए vs इंडिया ए सीरीज का शेड्यूल

  • पहला अनऑफिशियल टेस्ट: 24 से 27 अक्टूबर 2026 – बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन
  • दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट: 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 – हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
  • तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट: 7 से 10 नवंबर 2026 – बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन

15 सदस्यीय इंडिया ए स्क्वॉड

ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार.

Leave a Comment