India a vs Nepal live streaming: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए टीम अपना पहला लीग मैच नेपाल के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से खेलेगी और मैच के टॉस का वक्त दोपहर 3.00 बजे का होगा।
तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का सुखद आगाज करना चाहेगी।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए की टीम ग्रुप बी में है जिसमें इंडिया के अलावा, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीमें भी हैं। भारतीय टीम का पहला मैच नेपाल के साथ होगा और इस मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं इसके बारे में जानते हैं। वैसे इस मैच में जीत का दावेदार पूरी तरह से भारत को माना जा रहा है।
इंडिया ए बनाम नेपाल का मैच कितने बजे शुरू होगा?
यह मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और टॉस दोपहर 3.00 बजे किया जाएगा।
भारत में इंडिया ए बनाम नेपाल का लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत में इंडिया ए बनाम नेपाल मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत में इंडिया ए बनाम नेपाल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में इंडिया ए बनाम नेपाल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत ए टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बदोनी।
नेपाल की टीम: संदीप लामिछाने (कप्तान), बसीर अहमद, अर्जुन कुमल, नंदन यादव, पवन सर्राफ, ललित राजबंशी, लोकेश बाम, कुशल भुर्टेल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), संदीप जोरा, अभिशेष गौतम, इशान पांडे, राशिद खान, देव खनाल।
रोहित, सूर्यकुमार को किया इग्नोर; मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए हनुमा विहारी ने टी20 में 5000 रन से ज्यादा रन बना चुके बैटर को किया सपोर्ट
भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने बताया कि किस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस टीम का अगला कप्तान बनाना चाहिए। उन्होंने मुंबई के अगले कप्तान के रूप में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के नाम को खारिज कर दिया।