IND A vs AUS A Highlights: ऑस्ट्रेलिया ए के सामने आईपीएल से धुरंधरों ने डाले हथियार, इंडिया ए को 125 रनों से मिली करारी हार

पुडुचेरी: इंडिया ए को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में करारी हार झेलनी पड़ी है। पुडुचेरी में खेले गए मैच को ऑस्ट्रेलिया ए ने 125 रनों से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए ने 274 रन बनाए।

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की पारी सिर्फ 149 रनों पर ही सिमट गई। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

नाथन मैकस्वीनी के बल्ले से शतक निकला

ऑस्ट्रेलिया ए की शुरुआत खराब रही। टॉप-3 बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। माइकल ओवेन ने 10, सैम कोन्सटास ने 14 जबकि जोश फिलिपे ने 2 रन बनाए। लियाम स्कॉट (15) और निखिल चौधरी (6) भी कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। 87 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद नाथन मैकस्वीनी और कप्तान विल सदरलैंड की जोड़ी क्रीज पर टिक गई। दोनों ने 140 गेंदों पर 141 रनों की साझेदारी बनाई। इस बीच मैकस्वीनी ने अपना शतक पूरा किया।

विल सदरलैंड ने भी फिफ्टी पूरी की और 77 रन बनाकर सुर्यांश शेडगे की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 68 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के मारे। 49वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ए की पारी सिमट गई। नाथन मैकस्वीनी ने 135 गेंद पर 123 रनों की पारी खेली। शेडगे ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया तो  ।

पेसर बॉलिंग के सामने नहीं टिक पाए बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग के सामने इंडिया ए की बैटिंग चली ही नहीं। साई सुदर्शन एक रन बनाकर आउट हुए तो देवदत्त पडिक्कल का खाता भी नहीं खुला। प्रभसिमरन सिंह ने 17 रनों की पारी खेली तो कप्तान रुतुराज के बल्ले से 15 रन निकले। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 53 और निशांत सिंधु ने 31 रन बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई। निशांत के आउट होते ही एक बार फिर विकेट गिरने लगे। 32वें ओवर में इंडिया ए की पारी सिमट गई। महली बीयर्डमैन ने 4 और स्पेंसर जॉनसन ने 2 विकेट लिए।

Leave a Comment