Imad Wasim-Nyla Raja: पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने दूसरी शादी कर ली है. लेकिन, शादी के बाद उन पर अपने ही बच्चे की हत्या का इल्जाम लग गया है. इमाद पर ये सनसनीखेज आरोप उनकी पहली पत्नी सानिया अशफाक ने लगाया. सानिया अशफाक ने इमाद वसीम की दूसरी शादी की खबर सुनते ही अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए. किसी पोस्ट में उन्होंने इमाद को हत्यारा बताया तो किसी में उनकी दूसरी पत्नी को घर तोड़ने वाली करार दिया.
इमाद वसीम ने किससे की दूसरी शादी?
पाकिस्तान क्रिकेट के ऑलराउंडर रहे इमाद वसीम ने पेश से वकील और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रही नाइला रजा से दूसरा निकाह किया. इमाद वसीम ने अपनी दूसरी शादी की सोशल मीडिया के जरिए दी, जिसके बाद तो ये खबर आग की तरह फैल गई. खबर के सामने आने के बाद पहली पत्नी सानिया अशफाक ने इमाद को अपने ही बच्चे का हत्यारा करार दिया. सानिया से इमाद के 3 बच्चे हैं लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है.
Imad Wasim announced his second marriage. pic.twitter.com/Xzb4nRs4jO
— Sheri. (@CallMeSheri1_) February 16, 2026
Ufff I can’t believe this
عماد وسیم کی دوسری شادی pic.twitter.com/u0M73TmcYh— Muqadas Farooq Awan (@muqadasawann) February 16, 2026
सानिया ने इमाद वसीम को कहा- हत्यारा
सानिया अशफाक ने इमाद वसीम को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- दिसंबर 2023 में उसने मेरे बच्चे का लाहौर में एबोर्सन कराया. वो हत्यारा है और मेरे पास वीडियो है, जिससे इसका पता भी चलता है. उसने मुझे धोखा दिया है. सानिया ने आगे लिखा कि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक हत्यारे और धोखेबाज को PSL में चांस दिया है. कोई भी धोखेबाज और हत्यारा बचना नहीं चाहिए.
Imad Wasim ex-wife Sannia Ashfaq’s latest post on instagram.#PakistanCricket #IslamabadUnited pic.twitter.com/uN3UisZcZv
— Shadman Sakib Arnob (@arnuX05) February 16, 2026
इमाद की दूसरी पत्नी को सानिया ने बताया- घर तोड़ने वाली
इससे पहले सानिया अशफाक ने नाइला रजा के साथ हुई इमाद वसीम की दूसरी शादी की तस्वीर पर लिखा- अब हर कोई घर तोड़ने वाली का सबूत देख सकता है, जिसने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा. अब उसका असली चेहरा सामने आ चुका है. मैं बस अपने बच्चों के लिए न्याय चाहती हूं.
Imad Wasim ex-wife Sannia Ashfaq’s latest post on instagram
#Cricket | #Pakistan | #ImadWasim pic.twitter.com/4eOAqWyZGO
— Khel Shel (@khelshel) February 16, 2026
इमाद के बच्चों को अपनाने को तैयार नाइला रजा
इमाद वसीम से निकाह के बाद नाइला रजा ने भी सोशल मीडिया पर अपना बयान दिया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर अल्लाह इमाद को उनके बच्चों से मिलाता है, तो मैं उनका दिल खोलकर स्वागत करने और बाहें फैलाकर अपनाने को तैयार हूं.
Nyla raja statement after married to imad wasim pic.twitter.com/QaMlNuNHHP
— Usman (@usmann_01) February 16, 2026
सानिया से तलाक मगर बच्चों को पालने के लिए तैयार इमाद
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमाद वसीम अपनी पहली पत्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान नाइला रजा के साथ रिलेशनशिप में आए थे. जब सानिया अशफाक को इसका पता चला तो दोनों अलग हो गए. इमाद वसीम ने सोशल मीडिया के जरिए ही सानिया से अपने तलाक की जानकारी दी थी. इमाद ने अपने उस पोस्ट में बच्चों के बारे में भी लिखा था. उन्होंने कहा था कि वो अपने तीनों बच्चे की परवरिश करने को तैयार हैं.
Imad Wasim’s Instagram post. pic.twitter.com/Zvro5D7qK9
— Sheri. (@CallMeSheri1_) December 28, 2025
#Cricket | #Pakistan | #ImadWasim pic.twitter.com/4eOAqWyZGO