आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया है. टी20 रैंकिंग की बात करें तो भारत के 4 बल्लेबाज टॉप 10 में हैं. ये कमाल करने वाली वो दुनिया की एकलौती टीम है. वहीं दूसरी ओर टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मैट रेनशॉ का जलवा देखने को मिला है, जिन्होंने डरबन टेस्ट में कमाल का शतक तो लगाया ही साथ ही अपनी टीम को जीत भी दिलाई. मैट रेनशॉ ने 147 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है.
श्रेयस अय्यर का आईसीसी रैंकिंग में कमाल
ने आईसीसी रैंकिंग में तीन बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है. ये खिलाड़ी 7वें नंबर से चौथे स्थान पर आ गया है. श्रेयस अय्यर ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस, इंग्लैंड के जॉस बटलर और हैरी ब्रूक को पछाड़ते हुए नंबर 4 की पोजिशन हासिल की है. बता दें श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल प्रदर्शन किया है. इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में 143 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया है. यही वजह है कि उनकी रैंकिंग में इतना सुधार हुआ. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे हुए दो टी20 मैचों में वो और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वो ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के नजदीक पहुंच सकते हैं. वैसे नंबर 1 पोजिशन पर ईशान किशन बरकरार हैं और नंबर 2 पर अभिषेक शर्मा का कब्जा है.
मैट रेनशॉ का कमाल
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में असली खेल मैट रेनशॉ ने किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 190 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए थे. उनकी इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर साउथ अफ्रीका को 214 रनों से करारी हार मिली. रेनशॉ प्लेयर ऑफ द मैच बने और अब आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने 147 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए 49वीं रैंक हासिल की है.