आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के 3 बल्लेबाजों और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना दम दिखाया है. रैंकिंग में ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को फायदा हुआ है. (फोटो-पीटीआई)
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो वेलिंगटन टेस्ट में शतक लगाने के बाद ये खिलाड़ी पांच खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में आ गया है. जायसवाल अब 9वें स्थान पर हैं. (फोटो-पीटीआई)

शुभमन गिल ने भी 3 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए नंबर 7 पोजिशन हासिल कर ली है. वेलिंगटन टेस्ट में गिल ने 98 रनों की पारी खेली थी. (फोटो-पीटीआई)

ऋषभ पंत भारत के टॉप टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं. पंत 744 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पोजिशन पर हैरी ब्रूक बने हुए हैं. (फोटो-पीटीआई)

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने कमाल करते हुए 3 खिलाड़ियों को पछाड़ दिया है. बुमराह 856 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. 881 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर मिचेल स्टार्क हैं. क्राइस्टचर्च टेस्ट में अगर बुमराह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे तो वो नंबर 1 रैंक पर दोबारा वापस आ सकते हैं. (फोटो-पीटीआई)