ICC ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाई है. महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की श्री चरणी नंबर-1 बनी हुई हैं.
क्रांति गौड़ ने भी लंबी छलांग मारते हुए दुनिया के टॉप-50 गेंदबाजों में एंट्री ले ली है. श्री चरणी पहले और दीप्ति शर्मा गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं.
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच के बाद भी रैंकिंग्स पर असर पड़ा है. एनाबेल सदरलैंड आठवें और जेस केर अब 17वें पायदान पर आ गई हैं. नेंसी पटेल और ब्री इलिंग ने भी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है. टी20 बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी नंबर-1 बनी हुई हैं, जबकि भारतीयों में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना टॉप टी20 बल्लेबाज हैं. जो फिलहाल बल्लेबाजों में चौथे और पांचवीं पायदान पर हैं.
नंदिनी ने लगाई 46 स्थान की छलांग
मीडियम पेस गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 मैचों में 3 विकेट लिए हैं और इकोनॉमी रेट भी शानदार है. इस दमदार प्रदर्शन के बलबूते नंदिनी ने टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें नंबर पर आ गई हैं. वहीं स्पिनर क्रांति गौड़ ने भी 9 स्थान की छलांग लगाकर 43वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है.
टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा कायम है. 811 की रेटिंग के साथ श्री चरणी नंबर-1 गेंदबाज हैं. उन्होंने बाकी गेंदबाजों पर बड़ी बढ़त बनाई हुई है. दूसरे स्थान पर उनकी हमवतन दीप्ति शर्मा हैं, जिनकी रेटिंग 748 है.
बल्लेबाजी की बात करें तो टॉप-10 में भारत के 3 खिलाड़ी हैं. शेफाली वर्मा चौथे, स्मृति मंधाना पांचवें और पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें पायदान पर हैं.