Gujarat Titans Retention List IPL 2027: गुजरात ने किन खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज किया? पर्स में कितने पैसे बचे

गुजरात टाइटंस ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले अपने स्क्वॉड में कुछ बदलाव करते हुए ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइज़ेन को रिलीज कर दिया है. इन खिलाड़ियों को छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी के पर्स में 6.

55 करोड़ रुपये जुड़े हैं.

सबसे चर्चित नाम शाहरुख खान का रहा, जिन पर गुजरात टाइटंस ने लंबे समय तक भरोसा बनाए रखा था. वहीं टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी रिलीज कर दिया, जिन्हें पिछले सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. कुलवंत खेजरोलिया ने भी सीमित मुकाबले खेले. दिलचस्प बात यह रही कि टीम ने राहुल तेवतिया पर भरोसा बरकरार रखा है.

रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

  • ईशांत शर्मा
  • ल्यूक वुड
  • कुलवंत खेजरोलिया
  • शाहरुख खान
  • कॉनर एस्टरहुइज़ेन

रिलीज खिलाड़ियों से बची राशि 6.55 करोड़ रुपये

Leave a Comment