ENG vs WI Live Score Update: शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारी, इंग्‍लैंड को दिया 197 रन का टारगेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के 15वें मुकाबले में आज इंग्‍लैंड टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से हो रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जा रहा है।

इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

वेस्‍टइंडीज ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। फोर्डे की जगह रोस्‍टन चेस को शामिल किया गया है। वहीं इंग्‍लैंड ने जैमी ओवर्टन को शामिल किया है। दोनों ही टीमों ने अपना पहला-पहला मैच जीता है। ऐसे में शाई होप और हैरी ब्रूक जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वेस्‍टइंडीज ने अपने पहले मैच में स्‍कॉटलैंड को मात दी थी। वहीं इंग्‍लैंड ने नेपाल को रोमांचक मैच में 4 रन से हराया था।

Leave a Comment