Duleep Trophy Live Cricket Score: ईशाान किशन क्रीज पर, शिखर मोहन ने ठोकी फिफ्टी

Duleep Trophy Final Live Cricket Score: ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल आज यानी रविवार, 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन लाइव क्रिकेट स्कोर नीचे देखें।

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ईस्ट जोन को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो 44 के निजी स्कोर पर पुल शॉट माने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन 72 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। लंच तक ईस्ट जोन का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन है।

ईस्ट जोन लाइव स्कोर- 182/3

शिखर मोहन ने ठोकी फिफ्टी

21 साल के शिखर जो फाइनल में विराट को रिप्लेस करके आए हैं, उन्होंने फिफ्टी ठोक बताया कि क्यों टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इतने बड़े मंच के लिए चुना है। वह शानदार बैटिंग कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था।

ईशान किशन आए बैटिंग करने

ईस्ट जोन को तीसरा झटका सुदीप कुमार के रूप में लगा जो 6 रन बनाकर आउट हुए। अब ईस्ट जोन की बल्लेबाजी का भार उठाने कप्तान ईशान किशन मैदान पर उतरे हैं।

दूसरे सेशन का खेल शुरू

लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन मैच देखने चेन्नई पहुंचे हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन हुए रन आउट

शानदार बल्लेबाजी कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन गलत कॉल के चलते रन आउट हो गए। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, कोई गेंदबाज उन्हें परेशान नहीं कर रहा था, मगर एक रन चुराने के चक्कर में वह 72 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। ईस्ट जोन को 133 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक की तरफ बढ़ाए कदम

अभिमन्यु ईश्वरन 70 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह शतक से मात्र 30 रन दूर हैं। वैभव के आउट होने के बाद उन्होंने थोड़ा ज्यादा संभलकर बैटिंग करना शुरू कर दी है। 20 ओवर के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 125 रन।

वैभव सूर्यवंशी हुए आउट, फिफ्टी से चूके

वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर मिलंद का शिकार बने। बाउंसर गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह मिड विकेट की दिशा में कैच दे बैठे। ईस्ट जोन को 100 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।

वैभव सूर्यवंशी-अभिमन्यु ईश्वरन के बीच शतकीय साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन के बीच 15वें ओवर में शतकीय साझेदारी हुई। वैभव 44 तो अभिमन्यु 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी से पहले अभिमन्यु ईश्वरन की फिफ्टी

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कमाल की बल्लेबाजी जारी है। आक्रामक खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी से पहले शांत स्वभाव के अभिमन्यु ईश्वरन ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने अर्धशतक के लिए मात्र 46 गेंदें लीं।

13 ओवर के बाद ईस्ट जोन 91/0

पहले डिंक्स ब्रेक तक ईस्ट जोन का दबदबा दिखा। साउथ जोन विकेट के लिए तरस गया। बैटिंग फ्रेंडली पिच पर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने खूब तबाही मचाई। वैभव 42 तो अभिमन्यु 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया लंबा सिक्स

त्रिपुराना विजय के 8वें ओवर में अभिमन्यु ईश्वरन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया था, मगर वह छक्का नहीं लगा पाए थे। 10वें ओवर में उन्होंने कदमों का इस्तेमाल कर एक बार फिर कोशिश की, इस बार उन्हें सफलता मिली। अभिमन्यु अब 29 गेंदों पर 31 तो वैभव सूर्यवंशी 27 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिमन्यु ईश्वरन ने भी खोले हाथ

अभिमन्यु ईश्वरन भी अपने हाथ खोलने की कोशिश कर रहे हैं। 8वें ओवर में उन्होंने सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, मगर उन्हें 4 रन ही मिले। इसी के साथ ईस्ट जोन का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज को जमकर कूटा

पारी के 6ठे ओवर तक संभलकर बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने 7वें ओवर में हाथ खोले। उन्होंने साउथ जोन के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आड़े हाथों लिया। उनके ओवर में 2 चौके और 1 छक्के समेत उन्होंने 16 रन बटौरे।

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की सधी हुई शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले वैभव भी आज एकदम शांत नजर आ रहे हैं। अभी तक उन्होंने एक भी खराब शॉट नहीं खेला है। वह चार चौके लगा चुके हैं। 7वें ओवर में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने पारी का पहला छक्का मोहम्मद सिराज को लगाया।

ईस्ट जोन (प्लेइंग XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

साउथ जोन (प्लेइंग XI): रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश

दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, साउथ जोन ने अभी तक 25 फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 बार ट्रॉफी शेयर करने के साथ उन्होंने कुल 14 बार जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ ईस्ट जोन ने 7 बार फाइनल खेला है और 2 बार वह जीतने में कामयाब रहे हैं। आज देखना होगा कि कौन बाजी मारता है-

वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के बीच रविवार से यहां शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लाल गेंद क्रिकेट में अपने हाल के प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की निगाह लय हासिल करने पर होगी। पडिक्कल को साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में जो मौका मिला, उसका उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भरपूर फायदा उठाया।

कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए और उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ की तरफ से खेलते हुए वह इस प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।

पडिक्कल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे निश्चित रूप से उनकी टीम को 2023 के बाद खिताब वापस जीतने में मदद मिलेगी। इससे वह तीसरे नंबर पर अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगे।

ईस्ट जोन स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल

साउथ जोन स्क्वॉड: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना

Leave a Comment