DRS को लेकर कन्फ्यूज ईशान से वैभव सूर्यवंशी ने कहा- ले लो, फिर क्या हुआ; देखें

लीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में पहुंच गई है, जिसके कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी हैं. चेन्नई में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन ईस्ट जोन को पहला विकेट वैभव की सूझबूझ से मिला.

रिकी भुई विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए, हालांकि गेंद बल्ले के महीन हिस्से को छूकर गई थी. ईशान भी कन्फ्यूज थे कि डीआरएस लें या नहीं? क्योंकि ये पारी का छठा ही ओवर था. फिर जो हुआ, उसका वीडियो वायरल हो रहा है.

साउथ जोन की पहली पारी में छठा ओवर मुकेश कुमार ने डाला, उन्होंने रिकी भुई के रूप में पहला विकेट निकाला. इस विकेट की बात करें तो गेंद बल्लेबाज के पीछे से निकलकर विकेटकीपर के हाथों में गई, रिकी ने बैट लगाने का प्रयास किया हालांकि वह मिस हो गए. अपील हुई तो अंपायर ने नॉट आउट दिया. ऐसा लगा कि विकेटकीपर भी बहुत ज्यादा जोर नहीं दे रहे थे, ईशान किशन भी कन्फ्यूज थे कि रिव्यू लें या न लें. वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान से जोर देकर कहा कि ले लो.

वीडियो हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन को जोर देकर कहा कि ले लो डीआरएस, ले लो. दरअसल वायरल वीडियो में कमेंटेटर की बातें भी हैं. इसमें वह कह रहे हैं, “अब अगर रिव्यू लेना है तो आपको वैभव सूर्यवंशी के पास जाना होगा. हमें तो स्टंप माइक में बार बार यही सुनाई दिया कि वैभव ईशान से बोल रहे कि ले लीजिए, ले लीजिए रिव्यू.”

 

 

मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन

पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया है. अभिमन्यु ईश्वरन (72) और वैभव सूर्यवंशी (44) ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई थी. इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा, उन्होंने 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. कुमार कुशाग्र ने शतक (101) जड़ा. साउथ जोन ने पहली पारी में अपना पांचवां विकेट 174 के स्कोर पर गंवाया था.

Leave a Comment