DC vs RCB Live Score, WPL 2026 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, बेंगलुरु की टीम से सामना

DC vs RCB Live Score, WPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women Updates in Hindi: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, दिल्ली की टीम एलिमिनेटर मैच जीतकर यहां पहुंची है. दिल्ला का ये लगातार चौथा फाइनल है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है. वहीं, RCB ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीती थी, तब आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली को ही हराया था. वह अब दूसरी बार इस लीग को अपने नाम करने उतरेगी.

दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 9 मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैच जीते हैं. वहीं, आरसीबी की टीम 3 मैचों में ही बाजी मार पाई है. लेकिन फाइनल में एक बार ही भिड़ंत हुई है और उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हावी रही है.

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लौरा वोल्वार्ड्ट.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, राधा यादव.