मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026 में टीम के दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार 4 अप्रैल के मुकाबले से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान बाहर हो गए. हार्दिक पंड्या की जगह टीम के स्टार बल्लेबाज और वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली. हार्दिक ने पहले मैच में टीम की कमान संभाली थी लेकिन दूसरे मैच से पहले वो फिटनेस की समस्या से जूझने लगे, जिसके चलते वो इस मैच से बाहर हो गए. ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग-11 में भी बदलाव करना पड़ा.
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस मुकाबले से ठीक पहले हार्दिक के बाहर होने की खबर आई, जिसने मुंबई के फैंस को हैरान कर दिया.
DC vs MI: ऐसी है आज की प्लेइंग-11
DC: अक्षर पटेल (कप्तान),केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
MI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह