DC vs GT: एक रन से मिली हार तो रोने लगे डेविड मिलर, कप्तान अक्षर पटेल ने संभाला; मैच के बाद कही बड़ी बात

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच क्या गजब का मैच देखने को मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने चेज के दौरान अधिकतर मौकों पर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी। राशिद के स्पेल ने मैच को रोमांचक बनाया और फिर सिराज ने राहुल का विकेट लेकर गुजरात टाइटन्स को मैच में आगे कर दिया।

रिटायर हर्ट होकर बाहर जाने वाले डेविड मिलर ने वापस आते ही एक ऐसी पारी खेली कि दिल्ली ने मैच पर शिकंजा कस लिया था। आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों में भी दिल्ली ने 11 रन बना लिए थे, लेकिन दो गेंदों में दो रन नहीं बन पाए। डेविड मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना किया था, वर्ना उसी समय स्कोर टाई हो जाता। आखिरी गेंद पर कुलदीप रन भागने के लिए तैयार नहीं थे और रन आउट हो गए।

 

भावुक हुए डेविड मिलर

एक रन से मिली हार के बाद डेविड मिलर भावुक हो गए। वह पिच पर निराश होकर बैठ गए। इसके बाद जब दोनों टीमें एक दूसरे से शेकहैंड कर रहीं थीं तो डेविड मिलर की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने डेविड मिलर को संभाला और हिम्मत दी। वह मिलर से कुछ कहते हुए नजर आए। शायद अक्षर ने यही कहा होगा कि आपने खूब लड़ाई लड़ी। आप टीम में जांबाज योद्धा में से एक हैं। वहीं मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान भी बल्लेबाजों की तारीफ की।

अक्षर ने टीम का किया समर्थन

मैच के बाद अक्षर ने कहा, दोनों टीमों ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला और मैच काफी करीबी रहा। हम इस सीजन लगातार अच्छी चेज कर रहे थे और इस मैच में भी हमने काफी अच्छा काम किया, लेकिन अहम मौकों पर जो विकेट गिरे उनकी वजह से हम मैच में पीछे हो गए।

बल्लेबाजों की तारीफ की

अक्षर ने आगे कहा, राहुल ने एक शानदार पारी खेली और अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया। जब हमारे विकेट भी गिर रहे थे और हालात मुश्किल हो रहे थे, तब भी वह रन बनाना जारी रख रहे। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बल्लेबाजी थी। मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हां, हम अगले मैच में जीत हासिल करेंगे।

20 गेंद पर मिलर ने बनाए 41 रन

मैच में केएल राहुल ने 52 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 20 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए। आखिरी के 12 गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए 36 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने सिराज के ओवर में दो छक्के और एक चौके लगाकर मैच को रुख मोड़ दिया था लेकिन, आखिरी ओवर में 13 रन बने।

Leave a Comment