स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।Delhi Capitals vs Gujarat Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आज आईपीएल 2026 का अपना तीसरा-तीसरा मैच खेलने उतरी हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की इस मैच में वापसी हो रही है।
आज DC की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है, वहीं GT खाता खोलना चाहेगी। मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में अक्षर पटेल के पास बढ़त बनाने का अच्छा मौका है। दूसरी ओर शुभमन गिल 2 अंक पाने के लिए बेताब हैं।