CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बदली-बदली नजर आने वाली है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जो टीम में आ गए हैं, जिन्हें CSK टीम में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.

बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन धोनी के बाद विकेटकीपिंग का भार सैमसन के कंधों पर आने वाला है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ सैमसन को अपने स्क्वाड में लाने के लिए रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और सैम कर्रन के रूप में एक विश्व स्तरीय ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया था. इससे जाहिर है कि CSK मैनेजमेंट, सैमसन में अपना भविष्य देख रहा है. मगर क्या आप जानते हैं कि चेन्नई की टीम में आने के लिए सैमसन को कितना पैसा मिल रहा है?

सैमसन की CSK की सैलरी

संजू सैमसन को IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने ही रुपये में सैमसन को ट्रेड किया है, इसका मतलब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने पर उन्हें IPL 2026 में 18 करोड़ रुपये ही मिलने वाले हैं. सैमसन उन 2 खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें CSK सबसे ज्यादा सैलरी देती है. उनके अलावा सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ ही ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें सुपर किंग्स से 18 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी.

यहां तक कि एमएस धोनी को मिनी ऑक्शन से पहले CSK ने अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में रखते हुए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

संजू सैमसन का IPL करियर

संजू सैमसन अब तक अपने आईपीएल करियर में सिर्फ 2 ही टीमों के लिए खेले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स उनकी तीसरी टीम होगी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 28 मैचों में 677 रन बनाए थे. उन्होंने अपना अधिकांश आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बिताया. RR के लिए उन्होंने 149 मैचों में 4,027 रन बनाए. अपने आईपीएल करियर में उन्होंने अब तक कुल 4,704 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 26 फिफ्टी भी लगाई हैं.

Leave a Comment