Cricket Bat Rule Change: जिन बल्लों पर था बैन, अब उनसे भी खेल सकेंगे क्रिकेट, MCC ने किया बड़ा बदलाव

इंटरनेशनल क्रिकेट के कानूनों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. विश्व क्रिकेट के कानून बनाने वाली और उनके संरक्षक संस्था, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने मंगलवार 3 फरवरी को कई बदलावों का ऐलान किया. इसमें एक बड़ा और अहम फैसला बल्लों को लेकर किया गया है. अब तक क्रिकेट में जिन बल्लों को अवैध माना जाता था और उनके इस्तेमाल पर रोक थी, अब उनका इस्तेमाल भी किया जा सकेगा. MCC ने ऐलान किया है कि सभी स्तरों के क्रिकेट में ‘टाइप D’ बैट यानि लैमिनेटेड बैट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. ये बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे.

(खबर अपडेट हो रही है)